One Indian Girl-3, by -Chetan Bhagat (22April, 1974)

नील उसका केयर करता है, उसे प्रोत्साहित करता है.लेकिन जब राधिका कहती है कि कब तक हम ऐसे रहेंगे तो नील कहता है कि तुम्हे शादी करने की क्या जरूरत है.हम ऐसे ही खुश हैं.लेकिन जब राधिका कहती है कि नहीं वह ऐसे नहीं रह सकती.तो नील कहता है कि तुम शादी के लिए नहीं बनी.शादी वादी तुम्हारे लिए नहीं है.राधिका गुस्से में आ जाती है और नील को थप्पड़ जड़ देती है.राधिका रोने लगती है... वह एक बार और धोखा खाई महसूस करती है..... बिलकुल अकेली...... 
     अब राधिका शादी के लिए मान गई है और अपने माँ के पसंद लडके से शादी के लिए तैयार हो जाती है.गोवा के एक शानदार होटल में उसकी शादी की रस्में होती है.शादी के दो दिन ही रह जाते जब वह अपने मंगेतर के साथ जाती है जहाँ वह मुशिबत में पडकर वह जेल में पहुंच जाते हैं.उसे अपने मंगेतर का नेचर अच्छा लगता है.ऐसे में उसके दोनों ब्वॉयफ्रेंड उसे ढुढते हुए बारी बारी से गोवा पहुँच जाते हैं.दोनों उसे खुद से शादी के लिए मनाते है और अपनी गलत सोच के लिए माफी मांगते है.राधिका परेशान हो जाती है... आखिरकार वह दोनों को उनकी छोटी सोच याद दिलाती और शादी के लिए बिलकुल मना कर देते हैं.
          राधिका शादी के ऐन दिन शादी से इंकार कर देती है .  जिस पर सारे घर वाले   उसे बहुत बुरा भला कहते हैं.तब उसका पूर्व मंगेतर उसे बचाता है.सभी को शांत करता है. ये देख राधिका आश्चर्यचकित रह जाती हैं कि जिसे सबसे अधिक नफरत करना चाहिए वही मेरा साइड ले रहा है? इसके बाद सभी भारी मन से अपने अपने घर चलें जातें हैं.राधिका अपने जाॅब पर चली जाती है.
      तीन महीने बाद राधिका वल्ड टूर पर रहती है.अचानक वह ब्रजेश को SMS करती है.अब दोनों सेंस फ्रान्सिसको एक होटल में मिलते हैं .ब्रजेश उसे पहले से काफी अच्छा लगता है और उसके मन में राधिका के लिए कोई गुस्सा नहीं है.ब्रजेश के विचार उसकी सोच से राधिका बहुत प्रभावित होती है.ब्रजेश के सुलझे विचार पर वह उसे सबसे अलग लगता है.फिर दोनों आगे एक साथ कन्सर्ट जाने का फैसला करते हैं और कहानी खत्म हो जाती है.😊

Comments

Popular posts from this blog

सेवासदन (उपन्यास) - प्रेमचंद(31जुलाई 1880 - 8 अक्टूबर 1936)

सेवासदन- प्रेमचंद (31जुलाई 1880 - 8 अक्टूबर 1936)