One night at call centre -in hindi (Chetan Bhagat(22 April 1974)

चलिए अब हम पढते हैं चेतन की एक और किताब 🥰🥰
   यह कहानी है बस एक रात की....और वह भी खुद चेतन सुनता एक रात ट्रेन के सफर में......तो है न मजेदार 😘😘
    कहानी चेतन को एक औरत इस शर्त पर सुुुुुनाती है कि वह किताब का रुप दें.
    कहानी के मुख्य पात्र हैं 6 लोग.3 मर्द और 3 औरत या लड़की.मिलिटरी अंकल, व्रुम, श्याम, प्रियंका, ईशा, राधिका.
    कहानी श्याम बताता है और प्रियंका उसकी गर्लफ्रेंड रह चुकी है.वह आज भी उसे बहुत चाहता है.व्रुम खुले दिल का मस्त मौला नवजवान है.ईशा अपना फ्यूचर माडलिंग में बनाना चाहती है.राधिका शादीशुदा है और दिल्ली में अपने सास ससुर की देखभाल करते हुए जाॅब भी करती है, मिलिटरी अंकल बस अपने काम से काम रखने वाले इंसान हैं.ये सभी एक साथ काॅल सेंटर में काम करते हैं . इनकी शिफ्ट रात में ही होती है.
       श्याम अपने खानदान में साधारण पोजीशन रखता है.जहाँ उसके सारे रिश्तेदार बडे़ बडे़ पोस्ट पर हैं वहीं वह एक काॅल सेंटर में काम करता है.इस बात को लेकर अधिकतर उसे व्यंग्य सुनने पडते है.इसलिए वह अपने रिश्तेदारों से दूर ही रहता है.
   ये सभी क्वालिस से एक साथ ही आॅफिस जातें हैं.लडके तो समय पर पहुँच जाते हैं लेकिन लडकीयों को अधिकतर लेट हो जाती है.राधिका का पति कोलकाता में जाॅब करता है और वह यहाँ दिल्ली में सास ससुर की देखभाल करते हुए जाॅब करती है.और घर के काम निपटाते निपटाते हुए उसे हमेशा देर हो जाती है क्वालिस पकडने में.व्रुम जिसका पुरा नाम वरुण मल्होत्रा है.वो अक्सर अपने बाइक से पर आता है.
          श्याम कहानी बताता है.उसे ये लगता है कि हर लड़की एक दूसरे लडकी से जलती है जो उससे अधिक सुन्दर हो.यह बात वह ईशा को देखकर सोचता है.वह यह भी सोचता है कि लडकीया हमेशा एक दूसरे की बुराई करती हैं लेकिन जब वे मिलती हैं तो ऐसे कि जैसे बिछडी बहन हों.बे बात की बात पर लडकीयों को हंसते देखकर उसे बहुत कोफ्त होती है.प्रियंका को वह ऐसा ही पाता है.और जब प्रियंका और ईशा साथ रहतीं हैं तो वे अक्सर ऐसे ही बेवजह हंसती हैं.
   प्रियंका श्याम की गर्लफ्रेंड रह चुकी है और किसी छोटी बात पर उनका ब्रेकअप हो जाता है.लेकिन श्याम आज भी उसे बहुत चाहता है और सिर्फ उसे जलाने के लिए वह शेफाली नाम की एक लड़की से दोस्ती कर लेता है.जो व्रुम को पसंद नहीं.वह शेफाली को बेवकूफ समझता है जो वह वाकई है.व्रुम कहता है कि किसी को जलाने के लिए तुम कैसे किसी बेवकूफ लड़की को झेल सकते हो......... 
   और श्याम इस बात पर गुस्सा हो जाता है.
बाकी कहानी अगले भाग में 🥰🥰

Comments

Popular posts from this blog

One Indian Girl-3, by -Chetan Bhagat (22April, 1974)

सेवासदन (उपन्यास) - प्रेमचंद(31जुलाई 1880 - 8 अक्टूबर 1936)

सेवासदन- प्रेमचंद (31जुलाई 1880 - 8 अक्टूबर 1936)