One Indian Girl -2, by- Chetan Bhagat (22 April 1974)
आपने पिछले भाग में यह जाना कि राधिका देबू के साथ रिलेशनशिप में रहने लगती है.दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हैं लेकिन जैसे ही राधिका का प्रमोशन होता है देबू अपसेट हो जाता है यहाँ तक की उसके प्रमोशन पार्टी में भी नहीं जाता है.जिससे राधिका को बहुत बुरा लगता है.फिर भी वह सब मैनेज करती है.जब राधिका की माँ उससे शादी के दबाव बनाती हैं तो राधिका देबू से कहती है.इस पर देबू कहता है कि शादी के बाद राधिका को जाॅब छोडनी पडेगी तभी वह उससे शादी करेगा.यह सूनकर राधिका अवाक् रह जाती है.इस बात पर दोनों में बहस हो जाती है.दूसरे दिन राधिका देबू को मनाने के लिए सुबह उठकर उसके मनपसंद की डिस बनाती है.सब कुछ तैयार करने के बाद जब वह उसे जगाने जाती है तो वह उसे छोड़ कर जा चुका होता है.इस पर राधिका बहुत अकेला महसूस करती है वह देबू को बहुत मिस करती है.
आखिरकार राधिका फैसला करती है कि वह देबू को हर हाल में मनाएंगी.वह तैयार हो कर, बुके और उसके मनपसंद का चौकलेट , रिंग लेकर जाती है लेकिन वहाँ का नजारा देखकर वह सन्न रह जाती है.वहाँ देबू किसी और के साथ सेक्स करता रहता है.राधिका सब कुछ फेक कर बदहवास दौडती जाती है.और बीच सड़क पर बैठ कर जोर जोर से रोने लगती है.वह फैसला करती है कि वह न्यूयॉर्क छोड़ देगी और अपना तबादला करवा कर सिगांपुर आ जाती है.
नए जगह पर वह पुरानी सभी बातें भुल जाना चाहती है.खुद को काम में बीजी कर देती है.यह उसकी मुलाकात नील से होती है जो उसका बाॅस है.नील शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी.इसके बावजूद वह और राधिका एक दूसरे से आकर्षित हो जातें हैं.दोनों समुद्र तट पर सेक्स करते हैं.और फिर बार बार करते हैं.
बाकी की कहानी अगले भाग में 🥰🥰
Comments
Post a Comment