One night at call centre, by- Chetan Bhagat (22April 1974)
चलिए जानते हैं आगे की कहानी 🥰🥰
श्याम को वो दिन याद आती हैं जब वह पहली बार प्रियंका श्याम के साथ डेट पर गई थी. प्रियंका जाने कौन कौन सी बातें कर रही थी लेकिन श्याम बस उसे देखें जा रहा था.उसकी छोटी नाक श्याम को बहुत पसंद थी. उसका जल्दी गुस्सा हो जाना सबकुछ श्याम को बेहद पसंद था.हाँ उसे ये बात अजीब लगतीं थी कि कैसे प्रियंका ईशा की इतनी शिकायत कर लेती है, कमीयां ढुढ़ लेती है लेकिन वही ं जब ये मिलती हैं तो जैसे सगी बहनें हो.
जब वे सेंटर पर पहुंचते हैं तो प्रियंका सब को बताती है कि उसकी शादी ठीक हो गई..... यह सुनकर श्याम अवाक् रह जाता है.ऐसा कैसे हो सकता है... वह प्रियंका को खुलकर बधाई भी नहीं देता है लेकिन वह पुरी बात जानना चाहता है.उसने प्रियंका के सामने का फोन हैक कर लेता है.और जब प्रियंका के मंगेतर का फोन आता है तो वह सब सुनता रहता है.सारे लोग इस बात से अनजान है. प्रियंका और गणेश (प्रियंका का मंगेतर) की बात सुनकर श्याम खौलता रहता है.
इधर ईशा कोने में बैठे खुद को जख्म देती है जिसे देख श्याम चकरा जाता है.उसके पुछने पर ईशा बताती है कि वह माॅडल बनने के लिए किसी के साथ सोयी है और अब वह उसे माॅडल बनाने से इंकार कर दिया है. श्याम यह सुन सन्न रह जाता है.वे दोनों जब वहाँ से हटते हैं तो व्रुम आ जाता है और ईशा के उदास होने की वजह पुछता है लेकिन श्याम ईशा की पर्सनल बातें उसे नहीं बताता है.तो व्रुम पता लगाने के लिए लडकीयों के पीछे चला जाता है.और उसे पता चल जाता है कि ईशा क्यों दुखी है.वह गुस्से से भर जाता है.वह ईशा को पसंद करता है.
राधिका अपने ससुराल वालों से परेशान है लेकिन वह यह बताती नहीं है.वह बहुत तनाव में रहती है. उसे माइग्रेन है.व्रुम उसे शांत खुश करने के लिए एक नाटक करता है.वह उसके पति से RJ बनकर बात करता है.और सभी सेंटर में बैठे ये बातें सुनते हैं.वह उसके पति को बुके गिफ्ट मिलने की बधाई का नाटक करता है और कहता है कि ये आप किसे देना चाहेंगे? इस पर राधिका का पति अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेता है... अब सभी की हालत काटों तो खुन नहीं वाली हो जाती है.राधिका गुस्से से अपने पति पर चिल्लाती है.व्रुम बहुत शर्मींदा महसूस करता है. ईशा और प्रियंका उसे समझाती हैं.
बाकी कहानी अगले भाग में 🥰🥰
Comments
Post a Comment